Posts

Showing posts from February, 2025

जीत का जश्न: #भारत ने 6 विकेट से दी पाकिस्तान को पटकनी, विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा,

Image
चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की शानदार पारियों की मदद से टीम इंडिया ने पाकिस्तान से मिले 242 रन के टारगेट को 42.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने बांग्लादेश को भी हराया था. पाकिस्तान पर जीत के साथ ही भारत का स्थान सेमीफाइनल में लगभग पक्का हो गया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन बनाए थे. उसके लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे. मोहम्मद रिजवान ने 46 रन की पारी खेली थी. भारत के लिए कुलदीप यादव ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, हार्दिक पांड्या को दो सफलता मिली। गृह मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया x पर लिखा हे कि यह विराट विजय है।रोमांचक मुकाबले में हमारे होनहार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को परास्त कर जीत हासिल करने की पूरी टीम और दे...

बागेश्वर धाम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, आस्था के केंद्र के साथ आरोग्य का केंद्र बनता जा रहा है बागेश्वर धाम

Image
  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि लोगों को किफ़ायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लोगों को इलाज के ख़र्चे से निजात दिलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग के लिये बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिये सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह बात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छतरपुर ज़िले के गढ़ा में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के शिला पूजन समारोह में कही। शिला पूजन समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, संत श्री रामभद्राचार्य, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी ऋतम्भरा दीदी, महंत श्री बालक योगेश्वर दास जी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में लोगों को मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़ के राम राम कहकर की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले 60 दिनों में दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। बागेश्वर धाम आस्था...

नौरादेही से वीरांगना दुर्गावती में अपडेट करना भूला वन विभाग

Image
पर्यटकों को जानकारी प्राप्त करने में हो रही परेशानी रहली।नौरादेही वन्य प्राणी अभ्यारण को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व हुए एक वर्ष 5 माह से अधिक हो गया,भारतीय भेड़ियों का स्थान बाघ ले चुके है। वन विभाग प्रोजेक्ट पर  कई करोड़ों खर्च भी कर चुका हे लेकिन नौरादेही अभ्यारण की बेबसाइड को अपडेट कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व करना भूल गया। जिसके चलते पर्यटकों को इंटरनेट पर जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही हे,गूगल पर दुर्गावती टाइगर रिजर्व सर्च करने पर कोई लिंक भी उपलब्ध नहीं हो रही हे महज मीडिया में छपी रिपोर्ट ही शो हो रही है। विदित हो कि यह युग ही इंटरनेट का है दुनिया भर के तमाम पर्यटक नेट पर सर्च कर जानकारी जुटाते है और विभिन्न जानकारी से संतुष्ट होने के बाद ही उस पर्यटन क्षेत्र जाना सुनिश्चित करते है वन विभाग में बैठे अफसरों को प्रोजेक्ट में अपना हित कहां हो रहा हे सिर्फ इससे मतलब है।टाइगर रिजर्व में पर्यटक आए या ना आए उन्हें जानकारी मिले या नहीं मिले इससे कोई लेना देना नहीं हे। आमतौर पर टाइगर रिजर्व के अधिकारी कोई भी जानकारी देने से कतराते नजर आते हे।जिसका सीधा मतलब हे कि ...

सागर जिले में कई ग्राम पंचायतों के ऐसे नाम कि बताने में आती है शर्म

Image
  मप्र सागर। इन गांवों के लोग अपने गांव का नाम बताने में करते है संकोच और जो भी इनका नाम सुनता है मुस्कराए बिना नहीं रहता। मप्र के सागर जिले को ही देखे तो सागर ब्लाक में अंडेला, गोदू विजयपुरा, गीधा, ललोई, सड़ेरी,जैसी नगर ब्लाक में डुंगरिया,करैया, हडा, बीना ब्लाक में चमारी,खुरई ब्लाक में कनऊ,देवरी ब्लाक में चिरचिटा,राहतगढ़ ब्लाक में भाभुका वारी, बंडा ब्लाक में ढांड, राखसी, रहली ब्लाक में मोठार नंगु ,रौन कुमरई, छिरारी,मारपानी, आदि ऐसे नाम है जिन्हें बोलने सुनने,बताने में संकोच होना स्वाभाविक है।ऐसे और भी गांवों के अनेक नाम हे जो अटपटे हे।इनका नाम बदले जाना बहुत जरूरी है लेकिन अब तक इस दिशा में किसी भी दल या नेता ने कोई प्रयास नहीं किए,जबकि 20 साल मंत्री रहते गोपाल भार्गव इन नामों को बदलवा भी सकते थे। विदित हो कि जनवरी में सीएम ने उज्जैन व शाजापुर में 14 गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया था। मौलाना गांव का नाम विक्रम नगर, गजनीखेड़ी का चामुंडा माता नगर करने की घोषणा की। सीएम ने कहा था कि सरकार ऐसे स्थानों के नाम बदलेगी, जिनका नाम लेने में जुबान अटकती है या कलम अटक जाती है। वहीं, ग्वालियर...