Posts

Showing posts from August, 2024

ग्राम छिरारी में मगरमच्छ से फैली दहशत , 5 दिन बाद भी वन विभाग की टीम रेस्क्यू क्यों करने में हुई असफल

Image
रहली । विकाशखण्ड के छिरारी गांव में पिछले पांच दिन से  मगरमच्छ दहशत का सबब बना हुआ है।वन विभाग द्वारा मगर को पकड़ने कोई गए अब तक के सभी प्रयास विफल रहे हैं । वन विभाग की तमाम कोशिश के बाद भी  मगरमच्छ जाल में नहीं फंस रहा है। अब वन अमले ने तालाब के किनारे पिंजरा रखा है और पिंजरे में मगरमच्छ आने का इंतजार कर रहे हैं।छिरारी के तालाब में मगरमच्छ आने से गांव के लोग भयभीत है। तालाब के किनारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गांव पशुओ को पीने के पानी का एकमात्र साधन यह तालाब है लेकिन भयभीत ग्रामीण पशुओ को खुला नही छोड़ रहै है।  डिप्टी रेंजर कुंअर सिंह ने बताया कि लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है लेकिन तालाब में अधिक गहराई होने से रेस्क्यू में सफलता नहीं मिली। अब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पिंजरा रखा है। जिसमें मास डाला जाएगा एवं पकड़ने के उपरांत मगरमच्छ को नौरादेही के तालाब में छोड़ दिया जाएगा। मगरमच्छ की पिंजरे में आने की पूर्ण संभावना है और एक-दो दिन मगरमच्छ पकड़ा जाएगा। अभी फिलहाल लोगों को तालाब के पास आने पर पाबंदी लगाई गई है।

बड़ी दुर्घटना के इंतज़ार में शिक्षा विभाग दर्जनों शाला भवन जर्जर हालत में कही एक कक्ष में कई कक्षाएं तो कही आंगनबाड़ी भवन में लग रहा स्कूल।

Image
 रहली ।ब्लॉक में अनेक स्कूल भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में बरसों से तब्दील है कहीं जर्जर भवन में ही स्कूल लग रहे हैं तो कहीं एक ही कक्षा में कई कक्षाएं लग रही हैं, लेकिन प्रशासन का  ध्यान कभी नहीं जाता। इस संबंध में शिक्षा विभाग से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि जर्जर भवनों की रिपोर्ट कई बार प्रशासन को भेजी जा चुकी है लेकिन फंड नहीं आने से जर्जर भवन की हालत में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बगासपुरा की माध्यमिक शाला भवन क्षतिग्रस्त है, पिछले 4 साल से माध्यमिक शाला प्राइमरी शाला में लग रही है ।प्राइमरी शाला बगासपुरा में सिर्फ तीन कमरे हैं बच्चों को बरामदे में टीन सेट लगाकर अध्यापन कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक शाला  बरखेड़ा सिकंदर यहां पर दर्ज संख्या 100 के आसपास है सिर्फ एक कक्ष में शाला संचालित हो रही है, पुराना भवन जर्जर हो चुका हैं ।प्राथमिक शाला सोनपुर का भवन कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिसका माध्यमिक स्कूल भवन में  वर्षों से संचालित हो रही है। माध्यमिक शाला नवलपुर का भी भवन क्षतिग्रस्त वर्षों से है साथ ही खैजरा गढ़ाकोटा प्राथमिक भवन पूर्...

जर्जर भवनों को गिराने की हुई कार्यवाही ।

Image
रहली।सीएम के आदेश के बाद प्रशासन के अधिकारी हरकत में आये और जर्जर भवनों को गिराने की कार्यवाही की गई।रहली नगर पालिका द्वारा नगर के 50 से अधिक जर्जर भवन के मालिकों को नोटिस दिया गया वहीं वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर 7 एवं वार्ड नंबर आठ के अधिक जर्जर हो चुके तीन भवनों को जेसीबी से गिरने की कार्यवाही की गई इस दौरान नगर पालिका सीएमओ बालकृष्ण पटेल इंजीनियर सेवाराम साहू सहित समस्त अम्ल उपस्थित रहा